सिवनी में मंगलवार को हुई मॉब लिंचिंग में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिवनी. सिवनी में मंगलवार को हुई मॉब लिंचिंग में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सिवनी (मप्र) में बजरंग दल (आरएसएस) के लोगों ने दो आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरएसएस-भाजपा का संविधान व दलित-आदिवासियों से नफरत का एजेंडा, आदिवासियों के प्रति हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। हमें एकजुट होकर नफरत से भरे इस एजेंडे को रोकना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 3 वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित की है। ये कमेटी घटनास्थल पर जाकर आदिवासी परिवारों से मिलेगी। कमेटी घटना को लेकर जानकारी जुटाएगी और प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। जिनमें ओंकार सिंह मरकाम विधायक, डॉक्टर अशोक मर्सकोले विधायक, नारायण पट्टा विधायक शामिल हैं। आरोपियों में शेरसिंह राठौर, अजय साहू, वेदांत चौहान, दीपक अवधिया, बंसत रघुवंशी, रघुनंदन रघुवंशी, अंशुल चौरसिया, शिवराज रघुवंशी, रिंकू पाल सहित 5 अन्य आरोपी शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि ये किसी संगठन से हैं या नहीं, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |