राजस्थान में हीट वेव रिटर्न्स

नई दिल्ली. देश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली, लेकिन अब पारा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान फिर 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इसके साथ ही उत्तर भारत के लोगों को फिर से लू का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 9 मई से 13 मई तक हीट वेव का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से खत्म हो जाएगा और अगले चार-पांच दिन मौसम पूरी तरह सूखा बना रहेगा। तापमान में अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 8 मई से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने से हीट वेव चलने की संभावना है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |