उदयपुर. कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद पार्टी अब टॉप टू बॉटम बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस शिविर के बाद कांग्रेस एक परिवार एक टिकट फार्मूला को लागू करेगी। शुक्रवार को उदयपुर में चिंतन शिविर की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महा सचिव अजय माकन ने उदयपुर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन के पैनल पर डिस्कशन हुए है। उन्होंने कहा कि आप चिंतन शिविर बाद बहुत बड़ा बदलाव संगठन में देखेंगे। माकन ने कहा कि हमारे डेमोक्रेसी के नए टूल आ गए हैं। हमारा सबसे छोटा यूनिट बूथ और उसके बाद सीधे ब्लॉक है। अब हम पोलिंग बूथ और ब्लॉक के बीच मंडल यूनिट बनांगे। 15 से 20 बूथ का एक मंडल होगा। पांच मंडल का एक ब्लॉक होगा। इस तरह संगठन का ढांचा होगा। इसके साथ ही कांग्रेस अपना इन साइड डिपार्टमेंट पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग से असेसमेंट विंग बनेगी जो नेताओं के कामकाज का आकलन करेगी। खराब काम वालों को हटाया जाएगा और अच्छे काम वालों को प्रमोट करेंगे। कांग्रेस में अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट और पद मिलेगा। अजय माकन ने कहा हमारे पैनल में यह चर्चा हुई है एक व्यक्ति एक पद के फार्मूला को लागू किया जाए। इसके तहत अब पार्टी में एक परिवार से एक ही व्यक्ति को ही टिकट देने पर चर्चा हुई है। जिसे भी टिकट दिया जाए उसने कम से कम 5 साल पार्टी में काम किया हो। सीधे टिकट नहीं दिया जाए। इसके अलावा पार्टी में लगातार किसी को 5 साल के बाद पद नहीं दिया जाए, कम से कम 3 साल का कूलिंग पीरियड रहे। तीन साल के गैप के बाद ही आगे कोई पद दिया जाए।शुक्रवार सुबह ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी का राजस्थानी अंदाज में उनका स्टेशन पर स्वागत हुआ। राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कई बड़े नेता भी ट्रेन से ही आए हैं। सभी नेता बस से होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए हैं। प्रियंका गांधी भी होटल पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे। यहां से वे ताज अरावली जाएंगी। 2 बजे सोनिया गांधी की स्पीच से चिंतन शिविर शुरू होगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.