जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के बरार (अरागम) में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। वहां 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक यात्री बस में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। घटना कटरा से 3 किमी दूर नोमाई में हुई। आग कदमाल के शनि मंदिर के पास लगी। कई यात्रियों को जलने से जख्म हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.