अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया कमाल

नई दिल्ली. चांद पर इंसानों को बसाने के लिए वैज्ञानिक कई तरह की खोज कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने पहली बार चांद की मिट्टी में पौधे उगाने में कामयाबी हासिल की है। यह मिट्टी कुछ ही वक्त पहले NASA के अपोलो मिशन्स के अंतरिक्ष यात्री अपने साथ लेकर लौटे थे। कम्युनिकेशन्स बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने बताया कि सिर्फ पृथ्वी की मिट्टी ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से आई मिट्टी में भी पौधे उग सकते हैं। इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी (लूनर रिगोलिथ) के प्रति पौधों की बायोलॉजिकल प्रतिक्रिया की भी जांच की। यह चांद पर खाने और ऑक्सिजन के लिए खेती करने की तरफ पहला कदम है। फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एना-लिसा पॉल ने बताया कि इस एक्सपेरिमेंट से पहले भी चांद की मिट्टी में पौधे उगाने की कोशिश की गई है। हालांकि, तब उन पौधों में चांद की मिट्टी को केवल छिड़का गया था। अभी की रिसर्च में चांद की मिट्टी में ही पौधे को पूरी तरह उगाया गया है। रिसर्चर्स ने पौधे उगाने के लिए 4 प्लेट्स का इस्तेमाल किया। इनमें पानी के साथ ऐसे न्यूट्रिएंट्स मिलाए गए जो चांद की मिट्टी में नहीं मिल पाते। इसके बाद इस सॉल्यूशन में आर्बिडोप्सिस पौधे के बीज डाले गए। कुछ ही दिनों में इन बीजों ने छोटे से पौधे का रूप ले लिया। NASA के अपोलो मिशन के 6 अंतरिक्ष यात्री अपने साथ 382 किलोग्राम पत्थर चांद से धरती पर लेकर लौटे थे। इन पत्थरों को वैज्ञानिकों में बांट दिया गया था। फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रॉबर्ट फेरी के मुताबिक, 11 साल में 3 बार एप्लीकेशन देने के बाद उन्हें NASA से 12 ग्राम मिट्टी मिली। इतनी सी मिट्टी के साथ काम करना काफी मुश्किल था, लेकिन आखिरकार उन्हें पौधे उगाने में कामयाबी हासिल हुई। यह मिट्टी अपोलो 11, 12 और 17 मिशन्स के दौरान इकट्ठी की गई थी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |