कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला

उदयपुर. कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। कहा- भाजपा से हमारी पार्टी में आए कई नेताओं ने मुझे बताया कि भाजपा में दलित के तौर पर उनकी कोई जगह नहीं थी। वहां यह बताया जाता है कि क्या बोलना है और क्या नहीं? भाजपा में दलित समाज का अपमान होता है। हम कांग्रेस में बातचीत का मौका देते हैं। हम हर दिन यह काम करते हैं। इसके पीछे एक कारण है। कांग्रेस के डीएनए में इस देश के लोगों से बातचीत करना है। भले ही वो किसी भी जाति, धर्म और जगह के हों। हम सड़क पर उतरेंगे, BJP-RSS की विचारधारा से पूरा दम लगाकर लड़ेंगे। राहुल ने इस दौरान सीनियर नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि लड़ाई लंबी है, इसलिए डिप्रेशन में जाने की जरुरत नहीं है। राहुल ने कहा कि हमारा फोकस अभी केवल किसे पद मिलेगा, इस तरह के आंतरिक मामलों पर होता है। हमें बाहरी मुद्दों पर जाना होगा। देश के लोगों के बीच जाना होगा। हमें बिना सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए। जो हमारा जनता के साथ पहले होता था, हमारा जनता से कनेक्शन टूटा है, वह हमें वापस बनाना पडे़गा। राहुल ने कहा- यह लड़ाई रीजनल पार्टियां नहीं लड़ सकती। यह लड़ाई केवल कांग्रेस ही लड़ सकती है।। रीजनल पार्टियां BJP को नहीं हरा सकती, क्योंकि उनके पास विचारधारा नहीं है, वे अलग-अलग है। राहुल ने कहा- मुझे कोई डर नहीं है। मैंने जिंदगी में एक रुपए किसी ने नहीं लिया, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। मैंने भारत माता से एक पैसा नहीं लिया है। मैं सच्चाई बोलने से नहीं डरता हूं। राहुल ने कहा कि शॉर्टकट से नहीं पसीना बहाना होगा, तभी वापस जनता से जुड़ेंगे। हम पैदा ही जनता से हुए हैं, यह हमारा डीएनए है, यह संगठन जनता से बना है। हम फिर जनता के बीच जाएंगे। अक्टूबर में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी, यात्रा करेगी। जो जनता के साथ रिश्ता है, वह फिर से मजबूत करेंगे। यही एक रास्ता है, और कोई शॉर्टकट से यह नहीं होगा।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |