नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और IPLमें कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर फिर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें IPL की कमेंट्री पैनल से भी हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को IPLमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था। राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। हेटमायर जब बल्लेबाजी करने आए तो राजस्थान को 52 गेंद पर 75 रन की जरूरत थी। हेटमायर हाल ही में पिता बने हैं। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए IPL के बीच में ही अपने देश लौट गए थे। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में राजस्थान की ओर से नहीं खेल पाए। अब बच्चे के जन्म के बाद वह लौट आए हैं और उन्हें चेन्नई के खिलाफ राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। गावस्कर ने हेटमायर के पिता बनने पर ही चुटकी लेते हुए कमेंट्री के दौरान उनकी वाइफ और उनको लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?' उनकी इस टिप्पणी के बाद आलोचना की जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.