अबॉर्शन करवाकर घर पहुंची महिला, बाथरूम में निकला भ्रूण

अजमेर. अजमेर में मंगलवार रात होली फैमिली हॉस्पिटल के डॉक्टर पर 3 महीने की गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने महिला के गर्भ में बच्चे की मौत होना बताया था। फिर तुरंत अबॉर्शन करने की बात कहते हुए उनसे 25 हजार रुपए भी ले लिए। इसके बाद जब महिला घर पहुंची तो बाथरूम गई तो मृत भ्रूण निकल गया। ऐसे में परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंचकर गुस्सा जाहिर किया। मामला बढ़ने पर स्थानीय विधायक अनिता भदेल व अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। जिन्होंने समझाइश की। बाद में महिला के परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दे दी। साथ ही हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से भी थाने पर शिकायत दी गई है। भगवान गंज निवासी पीड़ित महिला योगेश ( 27 ) पत्नी योगेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। 30 मई को पेट में दर्द होने पर वह उसे होली फैमिली हॉस्पिटल में दिखाने के लिए गए थे। जहां डॉक्टर नीलम ने उनके गर्भ में पल रहे भ्रूण को मृत बता दिया। योगेश ने बताया कि डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि बच्चे में धड़कन नहीं है। ऐसे में उसे तुरंत निकाल कर क्लीनिंग ( सफाई ) करनी पड़ेगी। अन्यथा गर्भवती की जान भी जा सकती है। ऐसे में पीड़ित परिवार को डॉक्टर ने ऑपरेशन का पूरा खर्चा करीब 25 हजार रुपए होना बताया। मंगलवार सुबह आने को कहा था। ऐसे में महिला के परिजन भी घबरा गए और सुबह होली फैमिली हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां उनसे 25 हजार रुपए लेकर जमा कर लिए गए थे। उन्हें उसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |