नई दिल्ली. मैक्सिको में एक फुटबॉलर की मौत के बाद भी उसके दोस्तों ने उसके ताबूत से आखिरी गोल कराया। 16 साल के अलेक्जेंडर मार्टिनेज गोमेज की मौत के बाद उसके दोस्त उसकी बॉडी को वहीं लेकर गए, जहां वह फुटबॉल खेलता था। उसके ताबूत को फुटबॉल पास की और गोल कराया। इसके बाद सभी दोस्त ताबूत से लिपटकर रोने लगे। गोमेज की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी। अफसरों ने उन्हें तब गोली मारी, जब वे बाइक राइड कर रहे थे। जाकोब ओर्टिज नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। गोमेज के पिता वर्जीनिया गोमेज ने द गार्जियन को बताया कि वह फुटबॉलर बनना चाहता था। उसकी एक ही ख्वाहिश थी, मैक्सिको के लिए फुटबॉल खेलना। वह कोई नशा भी नहीं करता था। वह न तो शराब पीता था और न ही स्मोक करता था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसके सपने को तोड़ दिया। US में जन्मे इस सेमी प्रोफेशनल फुटबॉलर की मौत ने मैक्सिको में आक्रोश को जन्म दे दिया है। शनिवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी की गई है। पुलिस के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। मैक्सिको में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सिक्योरिटी फार्सेस पर लगातार हिंसा के आरोप लगते रहे हैं। विरोध के बाद गोमेज के केस में जांच शुरू कर दी गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.