प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का नुकसान

जयपुर. जयपुर में प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। हरमाड़ा थाना पुलिस आग की सूचना पर मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियों ने 6 फेरे लगाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में माल सहित करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ है। AFO लोकेश कुमार गोठवाल ने बताया कि हरमाड़ा निवासी गुलाब सिंह की नांगल पुरोहितान गांव में दिव्या एंटर प्राइजेज के नाम से प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री है। सुबह करीब 4 बजे अचानक बंद फैक्ट्री से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटे उठने लगी। फैक्ट्री से आग की भीषण लपटों को उठता देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग की सूचना पर पुलिस और विश्वकर्मा फायर बिग्रेड प्रभारी मनोज सिंह की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 9 दमकलों ने 6 फेरे लगाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा करीब 100 टन प्लास्टिक दाने का माल, 7 मशीने, 3 कम्प्यूटर, ट्रांसफार्मर और बाइक जलकर कबाड़ में बदल गई। फैक्ट्री मालिक ने माल सहित फैक्ट्री में करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया है। पुलिस प्रथमदृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना मान रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |