महाराष्ट्र भाजपा को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने का दुख

नई दिल्ली. महाराष्ट्र भाजपा को एकनाथ शिंदे के सीएम बनने का दुख है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थिर करने के लिए दिल पर पत्थर रखकर शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। चंद्रकांत पाटिल ने रायगढ़ जिले के पनवेल में हुई पार्टी की बैठक के दौरान यह बात कही है। नई सरकार बनने के बाद यह पहला विरोध की ओर इशारा करता बयान आया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि सही मैसेज देने और हम जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें स्थिरता लाने के लिए हमने मन पर पत्थर रखकर देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। हमें दुख हुआ। उधर, महाराष्ट्र की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी देरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, विभागों में बंटवारे को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है। इसके लिए दोनों नेता सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर हैं, यहां मंत्रियों की सूची पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगनी है। बीती 30 जून को शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनेंगे। लेकिन डिप्टी सीएम बनने की बात ने सभी को हैरान कर दिया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |