नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से हमला किया

मंगलुरु. कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगलपेटे निवासी मोहम्मद फाजिल के रूप में हुई है। गुरुवार शाम हुई घटना के बारे में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरथकल इलाके में फाजिल की हत्या तब हुई, जब वो कपड़े की दुकान के बाहर अपने परिचित से बात कर रहे थे। चार लोग कार से आए और उस पर हमला किया। चारों लोगों ने चेहरे को ढंक रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाजिल पुलिस का इंफॉर्मर था। हत्या के बाद सुरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में धारा 144 लगाई गई है, ताकि कोई हिंसक घटना न घटे। तीन दिन पहले दक्षिण कन्नड़ में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टार की भी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद से ही दक्षिण कन्नड़ में प्रदर्शन जारी है। फाजिल की हत्या उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण नेट्टार के परिजनों से मिलने उनके घर गए थे। बोम्मई ने प्रवीण के परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख और पार्टी की ओर से 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। उनकी हत्या के केस में दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। 21 लोग अभी हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। ये सभी लोग PFI से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि हालात ऐसे ही रहे तो सरकार राज्य में सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल को लागू करेगी। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों को खत्म करने में कुछ चुनौतियां हैं। यह चुनौती देशभर के राज्यों में मौजूद है और इस तरह की ताकतों ने पिछले 10 वर्षों में कर्नाटक में अपना सिर उठाया है। इसे हम खत्म करके ही रहेंगे। भाजपा नेता की हत्या के बाद कर्नाटक में कई कार्यकर्ता और विधायक मांग कर रहे हैं कि सरकार सामाजिक अशांति पैदा करने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने जैसी कार्रवाई करे। बोम्मई इसी संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |