अक्षय कुमार उनकी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर

अक्षय कुमार उनकी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं। भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।' स्वामी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने के साथ देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।' राम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च थी। यूजर्स ने एक साथ टॉर्च और मशाल देखकर दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया था। राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई पता लगाने पर काम कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू हुई, लेकिन इसका महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था। अक्षय के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही है। जिसके प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस साल इनीशियल रिलीज डेट 24 अक्टूबर 2022 है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |