मुमताज का जन्मदिन आज

मुमताज, ये वही एक्ट्रेस हैं जिनके साथ शम्मी कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, जीतेंद्र और शशि कपूर जैसे बेहतरीन एक्टर्स काम करने के लिए एक्साइटेड रहते थे। इस अदाकारा का फिल्मी करियर तो महज 17 साल का रहा लेकिन उन्होंने ऐसी एक से बढ़कर एक फिल्में दीं कि उन्हें आज भी याद किया जाता है। मुमताज का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उनके पिता उनके पैदा होने के एक साल बाद ही उनकी मां से अलग हो गए थे। गरीबी में पली बढ़ी मुमताज हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद कुछ फिल्मों में उन्हें साइड रोल ही मिले। मुमताज की किस्मत तब बदली जब पहली बार लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें दारा सिंह के साथ मिली फिल्म फौलाद। इस फिल्म में मुमताज को रोल को खासा पसंद किया गया और इसके साथ ही मुमताज और दारा की जोड़ी ने 16 और फिल्में भी कीं। मुमताज की पहली सक्सेसफुल फिल्म 1969 में आई दो रास्ते थी। उनका फिल्मी सफर 17 सालों का रहा। जिसमें उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में कीं। जिसके बाद 27 साल की उम्र में उन्होंने यूगांडा के बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। तो चलिए आज इस बेहतरीन अदाकारा के जिंदगी के सफर पर आज एक नजर डालते हैं। मुमताज का जन्म 31 जुलाई 1947 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अब्दुल सलीम अक्सारी ड्राय फ्रूट वेंडर थे। हालांकि मुमताज के पैदा होने के महज 1 साल बाद ही उनके पिता ने उनकी मां शादी हबीब आगा को छोड़ दिया था। जिसके बाद मुमताज का बचपन उनके ननिहाल में ही बीता।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |