कूच बिहार में पिकअप में करंट आ जाने से 10 कांवड़ियों की मौत

कूच बिहार. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पिकअप में करंट आ जाने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 बुरी तरह झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज पर हुआ। 27 कांवड़िये पिकअप पर बैठकर जलपेश के शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप के पीछे ही डीजे बज रहा था। जनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से पिकअप में करंट पहुंच गया। पिकअप में करंट आते ही ड्राइवर भाग निकला। वह करंट की चपेट में नहीं आया था। सीताकुची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक झटके में 10 कांवड़ियों की मौत हो गई। वे एक-एक कर पिकअप से नीचे गिरे। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हादसा हो चुका था। घायल कांवड़ियों की हालत ठीक बताई जा रही है। माताभंगा के ASP अमित वर्मा के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे हादसा हुआ। पिकअप जलपेश जा रहा था। हादसे में घायल हुए कांवड़ियों को पहले पास के चंगरबंधा अस्पताल ले जाया गया था, यहां से 16 की हालत गंभीर होने पर जलपाईगुड़ी के अस्पताल रेफर किया गया। सभी लोग सीतलकुची थाना एरिया के रहने वाले हैं। ASP ने बताया कि ड्राइवर को ढूंढ़ा जा रहा है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। अभी सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |