पोलैंड के एक्सपो सेंटर में शरणार्थियों से ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात की

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन जंग 5 महीने से जारी है। यूक्रेनी शहर खंडहर में तबदील हो गए हैं। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है। इस जंग से अगर किसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो वह हैं आम नागरिक। जंग के हालातों को देखते हुए कई लोगों को पोलैंड के एक्सपो सेंटर में शरण दी हुई है। सोमवार को इन्हीं शरणार्थियों से ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात की। प्रियंका यूनिसेफ की तरफ से वहां गई थीं, वह 2016 से ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल की एंबेसडर हैं। उन्होंने इस मुलाकात की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- यह पोलैंड के वारसॉ का एक एक्सपो सेंटर हैं। यहां कोई कॉमक कॉन या ज्वेलरी एग्जिबिशन नहीं होती। यह जगह अब एक सुरक्षित जगह है, यूक्रेन के परिवारों के लिए एक वेलकम सेंटर है। वहीं दूसरी वीडियो स्टोरी में वह एक मां और बच्चे बात कर रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि ये बच्चों और मांओं के लिए सबसे ज्यादा संकट के दिन हैं। यूक्रेन बॉर्डर पार करने वालों में 90 प्रतिशत लोग मां और बच्चे हैं, क्योंकि पुरुषो का यूक्रेन में रहना जरूरी है। प्रियंका ने यहां पर बच्चों के साथ पेंटिंग्स भी बनाई। प्रियंका और निक ने हाल ही में अपनी बेटी मालती का 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक मालती का चेहरा रिवील नहीं किया है। निक और प्रियंका अपने बच्चे की प्राइवेसी का काफी ध्यान रखते हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सिटाडेल में नजर आएंगी। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा आलिया भट्‌ट और कटरीना कैफ भी लीड रोल में होंगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'मैट्रिक्स 4', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'एंडिंग थिंग्स' जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |