गहलोत ने अग्निपथ और उदयपुर की घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अग्निपथ और उदयपुर की घटना को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ इस साल का सबसे बड़ा मजाक होगा। चार साल की नौकरी और उसके बाद घर बैठ जाओ। जवान के को 22 साल में ही रिटायर कर दिया जाएगा, अब दो साल बढ़ाकर 24 साल किया है। उन्होंने कहा कि संसद में आजकल बहस होती नहीं, किसी को बोलने नहीं दिया जा रहा। नौजवानों को धमकी अलग दे दी कि विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस केस हो गया तो अग्निवीर में नौकरी नहीं देंगे। गहलोत सोमवार को बिरला ऑडिटोरियम में सिविल सोसाइटीज के साथ बजट पर वर्कशॉप में बोले रहे थे। गहलोत ने कहा- यूपीए सरकार के बदनाम किया गया। लोकपाल की बात हो रही थी, कहां गया लोकपाल। अन्ना हजारे आज खुद गायब हो गए, आंतक मचा रखा था वो पता नहीं कहां चले गए। सरकार बनते ही मोदी जी ने कालेधन पर कमेटी बनाई, आठ साल से उसका पता नहीं क्या हुआ? कोलगेट, टू जी सब मुद्दे कहां गए किसी को पता नहीं लगा। उन्होंने कहा कि- डेमाक्रेसी तो है नहीं, धर्म-जाति के नाम पर भड़का दो, यह हो रहा है। कब तक आप धर्म के नाम पर राजनीति करोगे, लोगों के पेट में अनाज जाएगा तब भूख मिटेगी, एक दिन तो असली मुद्दों पर लौटना पड़ेगा। देश में महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है।गहलोत ने कहा- उदयपुर में कन्हैयालाल के मर्डर के बाद देश प्रदेश में बड़े स्तर पर दंगे भड़क सकते थे, लेकिन हमने हालात पर नियंत्रण किया, मैं खुद उदयपुर चला गया,विश्वास बहाली की। इस माहौल में मैंने पीएम से कहा कि एक आप शांति और भाईचारा कायम करने के लिए अपील कीजिए लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |