बीकानेर में एक बार फिर फायरिंग का मामला

बीकानेर. बीकानेर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती में मंगलवार देर रात दो गुटों में फायरिंग हुई, इसके बाद एक युवक को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नयाशहर पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों की धरपकड़ करने में जुट गई है। नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह ने बताया कि रामपुरा बस्ती संख्या तीन में रहने वाले यूनुस और सौहेल के बीच आपसी रंजिश है। दोनों के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बीच मंगलवार की देर रात दोनों आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में आईदान नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और धरपकड़ शुरू की। सौहेल पुत्र युनूस ने इस संबंध में नयाशहर थाने में नामजद एफआईआर करवाई है। उसने शाजिद सहित कुछ युवकों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। इस मामले की छानबीन खुद सीओ सिटी दीपचंद कर रहे हैं। बीकानेर में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध हथियार जब्त किए थे। बड़ी संख्या में बदमाशों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई, इसके बाद भी फायरिंग जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। खासकर रामपुरा बस्ती, लालगढ़, मुक्ता प्रसाद नगर एरिया में सबसे ज्यादा फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |