स्टिक लगने से नाराज हॉकी प्लेयर भिड़े

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को इंग्लैंड और कनाडा के बीच पुरुष हॉकी मैच खेला गया। इस दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। कनाडा के बलराज पनेसर और इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफिथ ने एक दूसरे की गर्दन पकड़ ली और मैदान पर ही भिड़ गए। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि खिलाड़ियों और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा। दरअसल हुआ ये कि इंग्लैंड की टीम कनाडा के खिलाफ गोल करने के लिए लगातार आक्रमण खेल दिखा रहे थे। तभी बलराज पनेसर की हॉकी स्टिक ग्रिफिथ के हाथ पर लगी और फंस गई। इससे ग्रिफिथ गुस्से में आ गए और पनेसर को धक्का दे दिया। जिससे पनेशर आगबबूला हो गए और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी की गर्दन पकड़ ली। फिर दोनों ने एक दूसरे का टी शर्ट पकड़ा और खींचने लगे। ऐसा लगा खेल का मैदान जंग का मैदान बन गया है। तभी दोनों टीमों के खिलाड़ी आए और दोनों को अलग किया। इसके बाद रेफरी ने कनाडा के बलराज पनेसर को रेड कार्ड दिखाया और बाहर भेज दिया। वहीं, क्रिस ग्रिफिथ को यलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। पहले स्थान पर टीम इंडिया रही। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जीतने वाली टीम से हो सकता है। भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया था। इससे पहले बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे थे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया था।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |