महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन

जयपुर. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। अलग-अलग जिलों में नेता नए-नए तरीकों से विरोध जता रहे हैं। राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में भी शामिल होने पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया है। जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कई मंत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लाठी का जवाब लाठी होगी। राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। कई स्थानों पर पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई है। उदयपुर में कलक्ट्रेट पर कांग्रेस के जबरदस्त प्रदर्शन के बीच पुलिस के साथ नेताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कांग्रेसी नेताओं को बसों में भरकर ले गई। सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को हिरासत में लिया गया। उसके बाद दूसरे नेताओं को हिरासत में लेकर कलक्ट्रेट से 2 किलोमीटर दूर यूआईटी सर्किल और आसपास के इलाकों में छोड़ दिया गया। इससे पहले नेताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। कांग्रेस की कई कांग्रेस महिला नेता भी सड़क पर लेट गईं। इन्हें पुलिस को उठाकर ले जाना पड़ा। राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस ने सांकेतिक राजभवन का घेराव रखा है। सिविल लाइंस फाटक के बाहर कांग्रेस नेता विरोध सभा कर रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी प्रतापसिंह खाचरियावास सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं। तेज बारिश के बीच सभा करते कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |