कुश्ती में भारत के 12 पहलवानों ने जीते मेडल

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को कुश्ती में भारत को छह पदक मिले। रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने गोल्ड अपने नाम किया। तो पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस तरह इस खेल में भारत के 12 मेडल हो गए हैं। शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड जीता था। तो अंशु मलिक ने सिल्वर अपने नाम किया था। दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल के खाते में ब्रॉन्ज आए थे। शनिवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 गोल्ड सहित 40 मेडल हो गए हैं। नवीन कुमार ने भारत को कुश्ती में छठा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 74 KG वेट कैटेगरी में पाकिस्तान के मोहम्म्द शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया। नवीन से पहले विनेश फोगाट ने विमेंस 50 KG वेट कैटेगरी में भारत को गोल्ड दिलाया था। विनेश का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड रहा। उन्होंने 2014 और 2018 में भी सोना जीता था। विनेश की कैटेगरी में नॉर्डिक सिस्टम से मुकाबले हुए। इसमें एक पहलवान को अपनी वेट कैटेगरी में मौजूद सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना होता है और नंबर-1 पर रहने वाले पहलवान को गोल्ड मिलता है। विनेश अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं। उनका आखिरी मुकाबला श्रीलंका की चमुंडया केसानी से हुआ। इसमे उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की। नॉर्डिक सिस्टम तब लागू किया जाता है जब किसी वेट कैटेगरी में 6 पहलवान नहीं होते हैं। पहलवान रवि दहिया ने 57 KG वेट कैटेगरी फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को 10-0 से हराया। इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 14-4 से मुकाबला जीता था। रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |