कृष्ण भक्ति से जीता कॉमनवेल्थ मेडल

नई दिल्ली. भक्ति की शक्ति देश से हजारों किलोमीटर दूर शनिवार को इंग्लैंड में देखने को मिली। भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने विमेंस 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता। मेडल सेरेमनी के बाद प्रियंका अपने अराध्य लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ नजर आईं। उन्होंने कहा- यह मेडल भगवान श्रीकृष्ण और मेरे परिवार को समर्पित है। उनके सपोर्ट के बिना यह कामयाबी नहीं मिलती। प्रियंका ने 10 हजार मीटर वॉक रेस को 49 मिनट 38 सेकेंड में पूरा कर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। तेजस्विन के हाई जंप में ब्रॉन्ज और मुरली श्रीशंकर के सिल्वर मेडल के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में यह भारत का तीसरा पदक है। प्रियंका रेलवे में काम करती हैं हैं। वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने 20 किलो मीटर वॉक रेस में देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में भी देश को रिप्रजेंट किया था। प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी यूपी रोडवेज में कंडक्टर की नौकरी करते थे। पर किसी कारण से उनकी नौकरी चली गई थी। जिसके बाद घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। प्रियंका ने मेरठ के गर्ल्स स्कूल और बीके माहेश्वरी से स्कूली शिक्षा पूरी की। बीए की पढ़ाई पटियाला में की। इस दौरान पिता टैक्सी चलाकर, आटा चक्की और छोटे-मोटे कामकर जैसे-तैसे 4 से 5 हजार रुपये भेजते थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |