असामाजिक लोगों ने मजार पर बुलडोजर चलाकर उसके स्थान से हटा दिया

आगरा. आगरा में असामाजिक लोगों ने शनिवार रात मजार पर बुलडोजर चलाकर उसके स्थान से हटा दिया। मजार हटाए जाने की सूचना पर मुस्लिम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया। मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी बना दिया है। अपार्टमेंट के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। थाना लोहामंडी से कुछ दूरी पर पारस पल्स अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट के गेट के अंदर काफी पुरानी मजार थी। आसपास के मुस्लिम लोग गुरुवार को यहां इबादत के लिए आते थे। शनिवार रात अचानक अपार्टमेंट की बिजली चली गई। इसके कुछ ही देर बाद वहां मौजूद मजार को अज्ञात लोगों ने बुलडोजर से तोड़कर गायब कर दिया। यह बात कुछ ही देर में आसपास के लोगों तक पहुंच गई। मजार की देखरेख करने वाले परिवार का पीछे ही घर है। परिवार के साजिद ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद भतीजी छत पर गई थी। उसने मजार पर बुलडोजर चलते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तमाम लोग इकट्ठा हो गए और अपार्टमेंट पहुंचे। बुलडोजर चलाने वाले भाग गए थे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने अपार्टमेंट को बंद कर रखा है। किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी अंदर हैं और मीडिया से कोई बात नहीं कर रहे हैं। मजार की देखरेख करने वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आसपास के लोगों ने बताया कि दरगाह पर साजिद के परिवार की तीन पीढ़ी बैठ रही है। हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग यहां इबादत के लिए आते थे। अपार्टमेंट बनने से कम से कम 100 साल पहले से यहां मजार बनी हुई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |