पत्नी का 35 लाख का बीमा कराया, फिर हत्या कराई

राजगढ़ (भोपाल). मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कर्ज के जाल से बाहर निकलने के लिए पति ने खतरनाक साजिश रची। उसने पहले पत्नी का बीमा करवाया, फिर 5 लाख की सुपारी देकर बदमाशों से उसकी हत्या करा दी। इससे पहले कि आरोपी बीमा की रकम हासिल कर पाता, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। राजगढ़ के एडिशनल SP मनकामना प्रसाद ने बताया कि राजगढ़ के कुरावर जोड़ में 26 जून को पूजा मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि साजिश रचने वाला उसका पति बद्रीप्रसाद मीणा है। उसने न केवल शातिराना अंदाज में पूजा की हत्या करवाई, बल्कि मौसेरे भाइयों को इस मामले में फंसाने की भी कोशिश की। बद्रीप्रसाद पर 40 से 50 लाख रुपए का कर्ज था। उसने अपनी पत्नी पूजा का 35 लाख रुपए का बीमा कराया। इसके बाद बीमा की राशि हासिल करने के लिए पत्नी की हत्या की साजिश रची। हत्या के लिए गोलू मीणा, शाकिर शाह और हुनरपाल सिंह को 5 लाख रुपए में पत्नी की सुपारी दे दी। तीनों ने गोली मारकर पूजा की हत्या कर दी। आरोपी ने बीमा की रकम जल्द पाने के तरीके खोजने के लिए गूगल और यूट्यूब पर वीडियो सर्च किए थे। वह जानना चाहता था कि किन हालातों में पैसा जल्दी मिल जाता है। खास बात ये है कि सुपारी के 5 लाख रुपए का इंतजाम भी आरोपी ने उधार लेकर ही किया था। पुलिस ने बद्रीप्रसाद और हुनरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोलू और शाकिर फरार हैं। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |