नोएडा विकास प्राधिकरण की टीमें बुलडोजर लेकर श्रीकांत त्यागी के घर पहुंची

नोएडा. नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। त्यागी का ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण है। सोमवार सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर यहां पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उसे भी तोड़ दिया है। रविवार रात ही त्यागी के 15 गुर्गे सोसाइटी में घुस आए थे। उन्होंने यहां लोगों पर पत्थरबाजी की और मारपीट की। इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की एक महिला और उसके पति को गालियां दी थीं। त्यागी की गिरफ्तारी के लिए STF और पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। कोर्ट में पुलिस तैनात है। भीतर आने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। पुलिस को श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली है। उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ है। वह हरिद्वार में एक जगह CCTV में भी कैद हुआ है। घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। उनकी जगह परम हंस तिवारी को लाया गया। फरार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके अलावा आरोपी नेता की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है। तलाश में पुलिस ने दिल्ली, उत्तराखंड व UP में दबिश दी है। अफसरों ने कहा कि श्रीकांत त्यागी जब तक पकड़ा नहीं जाता, तब तक श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर पुलिस तैनात रहेगी। परिवार के हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने आरोपी की चार महंगी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। सोसाइटी में हंगामे की सूचना के बाद भाजपा सांसद महेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद लोगों ने उनका घेराव कर लिया। शर्मा ने भीड़ के सामने ही किसी को फोन लगाया और तल्ख लहजे में कहा, 'मेरे कहने पर पुलिस आई। मेरे जिलाध्यक्ष और मैं यहां पर हूं। हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। हमारी सरकार है। 15 लड़के सोसाइटी में कैसे आए? इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती है।'​​​​​​​

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |