आबकारी मंत्री नितिन ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

अयोध्या. अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नाका के गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। वे दो हजाार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गदगद हो उठेl खुद हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए । आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा है।हर घर पर तिरंगा लगाने की होड़ मच रही।तिरंगा यात्रा जन आंदोलन बन रही है और एकता का संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है।यह पार्टी हो गई है मुद्दा विहीन हो चुकी है।इनके पास न तो कोई मुद्दा है न कोई विजन। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को राजनीति सीखने की जरूरत है।जब जनता लगातार चार बार नकार चुकी है तो उन्हें समझना चाहिए आखिर इसका क्या कारण है। उन्हें बेवजह दूसरों पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता ने उनको और उनकी पार्टी को असली चेहरा दिखा दिया है। यात्रा महानगर भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में निकलीl यात्रा में भारी भीड़ कुल मिलाकर अभिषेक मिश्र की मेहनत रंग का असर दिखाती रहीl यात्रा नाका गांधी आश्रम से सिविल लाइन गांधी पार्क तक निकलीl इसमें सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हुएl

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |