यूपी ATS ने सहारनपुर से एक आतंकी नदीम को पकड़ा

सहारनपुर. यूपी ATS ने सहारनपुर से एक आतंकी नदीम को पकड़ा है, जिसे भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क मिला था। वो जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के लिए काम करता है। ATS ने नदीम और उसके भाई तैमूर को 8 अगस्त को उठाया था। तैमूर की कोई अपडेट अभी ATS ने नहीं दी है। ATS उससे पूछताछ कर रही है। दैनिक भास्कर ने नदीम के पिता नफीस से बात की। उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। पिता नफीस ने कहा, ''नदीम रात भर फोन पर बातें किया करता था और वॉट्सऐप के अलावा सोशल मीडिया पर लगा रहता था। कई बार उससे रात भर जागने का कारण पूछा और किससे बातें करता है, यह जानना चाहा। वह नहीं बताता और टाल देता था। कभी-कभी वह अपने भाई तैमूर का फोन भी लेकर चलाता था। इस कारण वह भी ATS की रडार पर है।'' ''नदीम करीब दो साल पहले देहरादून नौकरी करने के लिए गया था। जिस कंपनी में वह नौकरी करता था, उस कंपनी में कुछ कश्मीरी युवक भी नौकरी करते थे। इसलिए कश्मीरी युवकों के साथ ही उसने कमरा किराए पर लिया था।'' नदीम का नाम आतंकी संगठन से जुड़ने पर गांव वाले चकित हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि नदीम अपने देश के खिलाफ साजिश रच रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि नदीम किसी से दोस्ती करना पसंद नहीं करता था। वह अधिकतर चुप रहता था। यदि कोई उससे बोलता था तो वह बातचीत नहीं करता था। लोगों के बीच से उठकर चला जाता था। घर में भी वह अधिकतर एक कमरे में खुद को बंद करके मोबाइल में लगा रहता था। नदीम मूलरूप से सहारनपुर के सरसावा के गांव ढिक्का कला का रहने वाला है। उसका परिवार 40 साल पहले गंगोह के कुंडाकलां में शिफ्ट हो गया था। पिता नफीस बताते हैं कि उनके ससुर के पास कोई लड़का नहीं था। ऐसे में उनके ससुर ने उन्हें कुंडाकलां बुला लिया था। तभी से वह यहां रह रहे हैं। नदीम आठवीं तक पढ़ा है, लेकिन मोबाइल में दिन-रात लगा रहता था। कब वह आतंकी संगठनों के संपर्क में आया। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |