'लाल सिंह चड्‌ढा' के बिजनेस में 40% और 'रक्षा बंधन' के कलेक्शन में 30% की गिरावट

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्‌ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 'लाल सिंह चड्‌ढा' के बिजनेस में 40% और 'रक्षा बंधन' के कलेक्शन में 30% की गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्‌ढा' दूसरे दिन (शुक्रवार) 8.5 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 20.5 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है। वहीं 70 करोड़ के बजट में बनी 'रक्षा बंधन' ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 14.6 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है। 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों फिल्मों को रक्षाबंधन के अ‌वसर पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों को तीन-तीन हजार स्क्रीन्स मिली थीं। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद दोनों फिल्मों के कई शोज कैंसिल भी किए जा चुके हैं। क्लैश के कारण दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ा है। अब देखना यह होगा कि इस बिग बॉक्स ऑफिस क्लैश में फर्स्ट वीकेंड में दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी। ट्रेड एनालिस्टों को उम्मीद है कि फर्स्ट वीकेंड (शनिवार और रविवार) और 15 अगस्त (सोमवार) पर स्वतंत्रता दिवस की छुट्‌टी का फायदा मिलेगा और दोनों फिल्मों के बिजनेस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |