गहलोत ने SMS स्टेडियम में तिरंगा फहराया

जयपुर. आज स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह जयपुर में सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 9 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया। चक्र अर्पित किया। सुबह करीब 9.05 बजे एसएमएस स्टेडियम पहुंचे। यहां झंडा फहराने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एसएमएस स्टेडियम में सम्बोधन किया। उन्होंने पीएम मोदी के रेवड़ी वाले बयान पर कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को रेवड़ी कहना गलत है। विदेशों में बुजुर्गों को वीकली पैसा मिलता है। हमें सामाजिक सुरक्षा पर तो जोर देना ही होगा। राजस्थान में सामाजिक क्षेत्र में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। सीएम ने गौ माता को लंपी से बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। गौ माता बच जाएं, इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष और 76वें स्वाधीनता दिवस समारोह पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी दिया। बोले- 'स्वाधीनता दिवस का अमृत महोत्सव युवा पीढ़ी को समर्पित होना चाहिए। आजादी के वक्त जहां देश में सुई नहीं बनती थी, आज देश कहां तक आ पहुंचा है। यह युवा पीढ़ी को पता होना चाहिए। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। देश को आजाद कराने में जो शहीद हुए हैं, युवा पीढ़ी उन्हें याद रखे।' उन्होंने कहा, 'आज मैंने 14वीं बार तिरंगा फहराया है, मेरे लिए यह गर्व की बात है। प्रदेशवासियों ने मुझे इसका मौका दिया है। मैंने भी गरीब को गणेश मानकर काम किया है और आगे भी करेंगे। महात्मा गांधी ने कहा था समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति का हित देखकर फैसला करो, उसी रूप में हमारी सरकार गरीब के लिए काम कर रही है।'

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |