धनश्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से चहल का नाम हटाया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री चर्चा में बने हैं। दरअसल, धनश्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से चहल का नाम हटा लिया है। इसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शादी के बाद धनश्री वर्मा ने अपने नाम में युजवेंद्र का सरनेम जोड़ा था। हालांकि, धनश्री ने अपने अकाउंट से अभी तक युजवेंद्र के साथ शेयर की फोटोज नहीं हटाई हैं। धनश्री के नाम हटाते ही युजवेंद्र ने भी एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है- न्यू लाइफ लोडिंग (New Life Loading)। हमेशा सोशल मीडिया पर प्यार भरे मोमेंट्स शेयर करने वाले इस कपल के ऐसे रिएक्शन देखकर फैंस भी हैरान हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ऑनलाइन क्लास के दौरान एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री की क्लास में एडमिशन लिया और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। महज 3 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |