जयपुर. जयपुर में 14 साल की लड़की से पड़ोसी युवक के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। रात के समय छत के रास्ते घर में घुसकर आरोपी पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। शोर मचाकर विरोध करने पर गली-गलौच कर भाग निकला। नाहरगढ़ थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत की। पुलिस ने शांतिभंग के आरोपी में पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO देवेन्द्र कुमार ने बताया कि नाहरगढ़ रोड निवासी व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है। उसकी 14 साल की बेटी से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। 15 अगस्त की रात को बेटी घर पर सो रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे पड़ोसी युवक छत के रास्ते घर में घुस आया। घर में घुसकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। नींद से जागने पर परिजनों को पीड़िता ने पड़ोसी की करतूत के बारे में बताया। पीड़िता के पिता ने थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी पड़ोसी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़िता की पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.