जयपुर. आज जन्माष्टमी है। इस खास मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची कृष्ण प्रतिमा का दर्शन कीजिए। प्रतिमा कितनी भव्य है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मूर्ति बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि निर्माण में जितना सीमेंट और सरिया लगा, उससे एक पूरी कॉलोनी बसाई जा सकती है। ये कारीगर राजस्थान के ही हैं।यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा से 40 किलोमीटर दूर 3 साल से इस मूर्ति का निर्माण चल रहा है। निर्माण की शुरुआत हालांकि 2019 में हुई थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण 1 साल काम ठप रहा। मूर्ति का निर्माण यूपी के बिल्डर मनोज गौड़ करा रहे हैं। निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है। वो भी 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।चूंकि 108 फीट की मूर्ति थी, ऐसे में जरूरी था कि नींव भी बेहद मजबूत हो। मूर्ति को भूकंप और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए जमीन से 40 फीट नीचे तक नींव का बेस बनाया गया।सीमेंट और सरियों के जरिए मजबूत बेस बनाया गया। बेस बनाने में 1 साल का वक्त लगा। तीन साल से जयपुर के 40-50 मजदूर मूर्ति बनाने के काम में जुटे हुए हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.