भागलपुर में 17 साल के लड़के ने बिजली के तार को फंदा बनाकर अपनी जान दी

भागलपुर. भागलपुर में 17 साल के लड़के ने बिजली के तार को फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। उसका शव छत से झूलता मिला है। बिजली के तार से फांसी लगाकर उसने जान दे दी। बताया जा रहा है कि रौशन कुमार पबजी गेम का दीवाना था। वो अक्सर अपने कमरे में खुदको बंद कर लेता और गेम खेलता रहता। शुक्रवार को भी वो गेम खेल रहा था। परिवार वालों ने उसे आवाज दी तो कमरा नहीं खोला। अंदर जाकर देखा तो उसका शव लटका हुआ था। मामला सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो का है। मृतक की पहचान रामवरण चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के तौर पर हुई है। बड़े भाई रोहित कुमार ने बताया कि वह जिद्दी था। पबजी गेम का दीवाना था। वो हारता तो उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था। इसी कारण यह कदम उठा लिया है। रोहित ने यह भी बताया कि उसका भाई अपने कमरे में अकेला रहता था। हम और पिताजी अखबार बेचने का काम करते हैं। सुबह घर से बाहर थे। सुबह ही पता चला कि उसने घर में फांसी लगा ली है। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पड़ोसियों के अनुसार वह पहले एक वकील लड़की के प्यार में पागल था। शादी करना चाहता था। लड़की के शादी से इनकार करने के कारण डिप्रेशन में आ गया था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसका अपने भाई की साली से अफेयर चल रहा था। साली के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया। शादी की जिद में वह एक बार अकेले ही घर से भागा भी था। इस तरह की कई चर्चाएं इलाके में चल रही हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |