विराट और अनुष्का मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड के लिए निकले

मुंबई. विराट और अनुष्का मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड के लिए निकले। इस राइड का वीडियो अब सामने आया है। विराट और अनुष्का दोनों ने हेलमेट पहना था, अनुष्का हाथ में छतरी लिए हुए थीं। फिर भी लोग दोनों को पहचान गए। सोशल मीडिया में विराट और अनुष्का का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें लग्जरी कारों का शौक रखने वाले विराट कोहली किसी सामान्य व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूम रहे थे। हालांकि, इस वीडियो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है। यह कपल जून महीने में मालद्वीप में छुट्टियां मनाने गया था। दोनों ने बीच की फोटो शेयर की थी। तब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका की मेजबानी कर रही थी। कोहली इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वे वर्तमान में जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वे अब एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर सकता है। एशिया कप 27 अगस्त से UAE में शुरू हो रहा है। कोहली मुंबई में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। फैंस को कोहली के शतक का इंतजार है। उन्होंने 2019 में आखिरी शतक जड़ा था। उसके बाद से उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है। उनकी फॉर्म को लेकर तमाम सवाल भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को उनके जल्द फॉर्म में वापसी की पूरी उम्मीद है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |