कोटा के महावीर ईएनटी अनोखा ऑपरेशन, लड़की जैसी आवाज वाले युवक को लड़कों वाली आवाज दी

कोटा. कोटा के महावीर ईएनटी अनोखा ऑपरेशन किया गया है। इसमें एक लड़की जैसी आवाज वाले युवक को नई आवाज दी गई है। कापरेन के 17 साल के एक युवक हेमंत ने थाइरोप्लास्टी ऑपरेशन के बाद लड़कों वाली आवाज पा ली है। दसवीं क्लास मे पढ़ने वाले हेमंत की आवाज 8 की उम्र से पतली थी। आमतौर पर 12 साल की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव के चलते लड़कों की आवाज में बदलाव आता है। जो भारी हो जाती है। हेमंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। ऑपरेशन में गले में तीन से 4 सैंटीमीटर का कट लगाकर फ्रीक्वेंसी को बदला गया। हेमंत के परिजनों ने बताया कि आसपास के बच्चे भी उसकी आवाज को देखकर हंसी उड़ाते थे। कुछ दिन पहले जब हेमंत को खांसी जुकाम हुआ तो उसे स्थानीय डॉक्टर के पास दिखाया। डॉक्टर ने भी उसकी आवाज सुनी तो इस बारे में परिजनों से जानकारी ली। उन्हें बताया कि यह एक बीमारी है। इसका इलाज हो सकता है। हेमंत के परिजन कोटा के डॉक्टर विनीत जैन से मिले। हेमंत का पूरी तरह से परीक्षण करने के बाद आखिरी विकल्प ऑपरेशन ही बचा। गुरुवार को उसे भर्ती कर ऑपरेशन किया गया और शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल युवक घर पर है। ईएनटी सर्जन डॉ. विनीत जैन ने बताया कि इस बीमारी को प्यूबरफोनिया कहा जाता है। इस बीमारी में लड़कों की उम्र तो बढ़ जाती है, लेकिन आवाज में जो बदलाव होना चाहिए वह नहीं होता है। बीमारी से पीड़ित लड़कों को लगातार पिच टूटने के साथ-साथ आवाज में कंपन की परेशानी होती है। इस बीमारी से पीड़ित लड़कों को 12 साल की उम्र में स्पीच थेरेपी से ठीक किया जा सकता है। उसके बाद इसका इलाज केवल ऑपरेशन से ही संभव है। विनीत जैन ने कहा- हालांकि मरीज का चेकअप कर पहले दवाई और थैरेपी से ही कोशिश की। उससे फायदा नहीं होने पर ऑपरेशन ही करना पड़ा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |