अमेरिकी पुलिस की बर्बरता आरोपी को जमीन पर गिराकर

नई दिल्ली. अमेरिकी पुलिस की बर्बरता एक बार फिर सामने आई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी को बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद 3 पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना अरकांसस प्रांत के क्रॉफर्ड काउंटी की है। यहां 3 पुलिसवाले एक संदिग्ध को पकड़ने आए थे। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके साथ मार-पीट की और लात-घूंसे चलाए। घटना 21 अगस्त की है। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति किसी दुकानदार को डरा रहा है और धमकियां दे रहा है। ये धमकियां किस मामले से जुड़ी थीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पुलिस वहां पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसवाले को धक्का दे दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर जमीन पर गिरा दिया। पुलिसवालों ने उसकी गर्दन पर अपना घुटना रख दिया है, फिर दबाते चले गए। उस पर कई लात-घूंसे बरसाए गए। एक महिला ने अरकांसस के क्रॉफर्ड काउंटी में दिन-दहाड़े हुई इस घटना का वीडियो बना लिया। उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट करने वाला एक पुलिस ऑफिसर वीडियो नहीं बनाने की धमकी दे रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |