जयपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

जयपुर. जयपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले वह 3 साल की बेटी को अपनी बहन के पास छोड़कर आई थी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतका के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पति से प्यार और उसे जेल नहीं भेजने की बात लिखी है। वहीं, मृतका की बहन ने पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया- सेक्टर-26 प्रताप नगर निवासी अंगिता बिसवाल (23) ने सुसाइड किया है। वह यहां अपने पति विकास बिसवाल और 3 साल की बेटी रोशनी के साथ रहती थी। रविवार शाम उसने अपने रुम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे बुलाने कमरे में गए तो वह फंदे से लटकी मिली। प्रताप नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। एम्बुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस को मृतका के पास सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि मैं पति को बहुत प्यार करती हूं। उसके बिना रह नहीं सकती। मेरे पति को जेल नहीं भेजना।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |