भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जिसने किए कई बड़े खुलासे

जम्मू. भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसने बड़े खुलासे किए हैं। आतंकवादी ने बताया कि एक पाकिस्तानी कर्नल ने उसे भारतीय पोस्ट पर हमला करने के लिए 30 हजार पाकिस्तानी रुपए (10,980 भारतीय रुपए) दिए थे। यह बातें उसने वीडियो पर कबूल की हैं, जिसे न्यूज एजेंसी ने जारी किया है। यह आतंकवादी पहले भी भारतीय फौजों की गिरफ्त में आ चुका है। इस बार इसे राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अगस्त को आतंकवादी तबारक हुसैन अपने 4-5 साथियों के साथ LoC बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। वह भारतीय पोस्ट के करीब तार काटने की कोशिश कर रहा था, तभी जवानों ने उसे देख लिया। जवानों ने उसे ललकारा, इसके बाद तबराक ने भागने की कोशिश की। फायरिंग में वह घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया। उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। घायल तबराक को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। ठीक होने पर उसने बताया कि वह पाकिस्तान के कोटली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया। तबारक ने बताया कि उसे पाकिस्तानी कर्नल यूनुस चौधरी ने पोस्ट पर हमले के लिए भेजा था और उसे 30 हजार पाकिस्तानी रुपए दिए थे। अपने साथियों के साथ तबराक ने 1-2 फॉर्वर्ड पोस्ट की रेकी भी की थी, ताकि मौका मिलने पर हमला किया जा सके। कर्नल ने उसे यह टारगेट उसी दिन दिया था, जिस दिन उसकी गिरफ्तारी हुई। तबारक को 2016 में भी इसी इलाके में भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया था। तब वह अपने भाई हारून अली के साथ आया था। हालांकि, तब सेना ने उसे मानवीयता के आधार पर रिहा कर दिया था। उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान वापस भेज दिया था।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी |