सोनाली फोगाट का डिस्को में PA सुधीर और सुखविंदर के साथ डांस VIDEO वायरल

हिसार. सोनाली फोगाट का एक वीडियो सामने आया है। 36 सेकेंड का यह वीडियो एक डिस्को का है। वीडियो में सोनाली के साथ उनके PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर भी नजर आ रहे हैं। सोनाली ने काली ड्रेस पहनी हुई है। दोनों सोनाली के साथ डांस कर रहे हैं, लेकिन बीच में कहीं-कहीं सोनाली उनके साथ डांस करते हुए कंफर्टेबल नजर नहीं आती। सोनाली कई बार खुद को सुखविंदर से छुड़वाती दिख रही है। इस दौरान सुधीर भी वहीं खड़ा होता है। इसके बाद सोनाली डांस कर रहे अन्य लोगों के बीच में चली जाती है और सुखविंदर खड़ा देखता रहता है। सोनाली के जाने के बाद सुखविंदर एक शख्स से अपना मोबाइल लेता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुखविंदर ने ही बनवाया। सोनाली का डांस करने का जो वीडियो सामने आया है, वह कहां और कब का है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कोई कह रहा मौत से एक रात पहले 22 अगस्त का है तो कोई इसे एक महीने पुराना गुरुग्राम के डिस्को का बता रहा है। सोनाली के भाई ने कहा कि इस वीडियो के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान पर सोनाली से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि वह 3 साल से सोनाली से दुष्कर्म करता आ रहा है और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि गोवा में सिरसा का विधायक गोपाल कांडा सुधीर और सुखविंदर की मदद कर रहा है। सुखविंदर पहले गोपाल कांडा के पास काम करता था। सुखविंदर ने गोपाल कांडा से संपर्क किया। मुझे कल ही इस बात का पता चला कि गोपाल कांडा उनकी मदद कर रहा है। इसलिए पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |