गहलोत बोले- मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

जयपुर/नई दिल्ली. सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच आगे भी मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की बात कही है। गहलोत ने अहमदाबाद और दिल्ली में बुधवार को मीडिया से कहा- अभी मुझे हाईकमान ने दो जिम्मेदारी दे रखी है। एक गुजरात में सीनियर ऑब्जर्वर और दूसरी मुख्यमंत्री की। दोनों निभाता रहूंगा। वापस सरकार रिपीट कैसे हो यह मेरा प्रयास रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पर नाम तय होने की चर्चा के सवाल पर गहलोत ने कहा- लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। अभी आगे फैसला क्या होगा? क्या नहीं होगा? किसी को नहीं मालूम। सोनिया गांधी आज बाहर गई हैं। चैकअप के लिए वे जाती रहती हैं। मेरे पास ऑफिशियल दो जिम्मेदारी है। उसे निभाता रहूंगा। कल हम कर्टसी कॉल के लिए गए थे। मैं और वेणुगोपाल गुजरात जा रहे थे। इससे पहले हमने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा- एआईसीसी ने किसी को ब्रीफ किया क्या? चर्चा चलाने के लिए आप लोग स्वतंत्र हैं, उसका मैं क्या कर सकता हूं। अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बाद पहली बार गहलोत ने मुख्यमंत्री पद पर आगे भी जिम्मेदारी निभाते रहने का बयान दिया है। गहलोत के आज के बयानों को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गहलोत ने साफ तौर पर यह बयान देकर राजस्थान नहीं छोड़ने और सीएम पद पर बने रहने का ही इशारा किया है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |