नई दिल्ली. तेलंगाना पुलिस ने निलंबित बीजेपी नेता टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में हैदराबाद में उनके घर से दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। राजा के बयान के बाद 23 अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। बयान और प्रदर्शन के बाद भाजपा ने टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ IPC की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने पहले उन्हें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था, लेकिन बाद कोर्ट ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए उन्हें बेल दे दी। टी राजा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.