सीकर. महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है। इसके तहत शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति प्रदेश में सभी जगह महात्मा गांधी पर बनी फिल्म का विशेष शो स्कूली बच्चों को दिखाया जा रहा है। सीकर में भी आज दो सिनेमाघरों में करीब 400 बच्चों को फिल्म दिखाई गई। फिल्म के जरीए स्कूली बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन में किए गए संघर्षों को दिखाया गया। फिल्म को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। महात्मा गांधी पर बनी फिल्म गांधी का आज विशेष शो स्कूली बच्चों के लिए दो सिनेमाघरों में लगाया गया। फिल्म को देखने के लिए बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। मिराज सिनेमाघर और सिने स्क्वायर में शो दिखाए गए। गांधी पर बनी फिल्म को देखने के लिए दो स्कूलों के करीब चार सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के संघर्ष की कहानी को बताया गया है। किस तरह उन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों तक की परवाह नहीं कर अपने लक्ष्य को हासिल कर आजादी दिलाई। प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने बताया कि एक सितंबर तक सीकर में स्कूली बच्चों को महात्मा गांधी पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी। कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने सभी विद्यालयों में फिल्म दिखाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.