टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला

नई दिल्ली. अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला भारतीय महिलाओं के समूह से कह रही है कि, ‘मुझे तुम भारतीयों से नफरत है। इस देश में तुम लोग भरे पड़े हो। तुम्हें बेहतर जिंदगी चाहिए थी, तो तुम यहां आ गए, लेकिन तुम जैसे लोगों की वजह से ये देश बर्बाद हो रहा है। तुम भारत वापस चले जाओ। इस देश को तुम्हारी जरूरत नहीं है।’ जब भारतीय महिलाओं ने उसकी टिप्पणियों का जबाव दिया, तो आरोपी ने एक महिला के साथ हाथापाई भी की। वीडियो के साथ महिला ने लिखा, ‘दोस्तों के साथ डिनर भयावह एक्सपीरियंस के साथ खत्म हुआ। जब हम रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी-अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी नशे में डूबी एक महिला हमारे पास आई। वह गुस्से में थी। उसने हम दोस्तों पर नस्लीय टिप्पणियां की और हमें फिजिकली असॉल्ट भी किया।’ 24 अगस्त को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 25 अगस्त को प्लानो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर असॉल्ट और जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी महिला की पहचान एस्मराल्डा अपटन के तौर पर हुई है। उसे जमानत के लिए 10 हजार डॉलर का बॉन्ड भरना होगा। प्लानो पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |