प्रयागराज में राजस्व टीम और पुलिस पर पथराव

प्रयागराज. प्रयागराज में जमीन का कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम और पुलिस पर विपक्षियों ने पथराव कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी और पीड़ित पक्ष के 10 लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही हंडिया, उतरांव, सरायममरेज तीन थानों की फोर्स पहुंची। इसके बाद एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल, तीन एसओ भी पहुंचे। कुल 50 पुलिसकर्मी ने स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना हड़िया तहसील के चक अब्दुल्ला गांव की है। हंडिया के चक अब्दुल्ला गांव के राघव प्रसाद यादव अपने पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे थे। जिसके बाद विपक्षी साधु भारतीय की ओर से उनके मकान निर्माण में बाधा डाला जा रहा था। पीड़ित ने मामले लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद न्यायालय से आदेश के बाद उप जिलाधिकारी द्वारा टीम को भेजकर जमीन की नाप कराई गई। उसके बाद भी विपक्षी पीड़ित को उसका मकान निर्माण नहीं करने दे रहे थे। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद आज यानी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के आदेश पर थानाध्यक्ष की ओर से पुलिस बल मुहैया कराया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर विपक्षियों ने पथराव कर दिया। घटना में पीड़ित परिवार के 10 लोग और दो पुलिसकर्मी को चोटें आई है। वहीं एसपी गंगा पार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आज संपूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व टीम द्वारा जमीन के मामला का निस्तारित कराना था। उसके पूर्व ही विपक्षियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिए।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |