लखनऊ. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने बने झंडी पार्क की भूमिगत पार्किंग के प्रवेश द्वार पर लगाई गई है। यह शहर की दूसरी प्रतिमा है जो इस साल पर्किंग स्थल पर लगाई गई है। यह प्रतिमा 12 फिट ऊंची है और कांसे की बनी है। इसका वजन 12 कुंतल है। शनिवार देर रात तक प्रतिमा को लगाने का काम चलता रहा, क्योंकि बीती 24 अगस्त हो ही जगह तय हो पाई। एक सप्ताह पहले गोमतीनगर के 1090 चौराहे के पास प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया गया, मगर बात नहीं बनी। राजनाथ ने कहा, " अयोध्या के भव्य राम मंदिर की नींव दिवंगत कल्याण सिंह के नेतृत्व में रखी गई थी। हमारा और उनका रिश्ता बड़े भाई और छोटे भाई का रहा और मुझे उनका अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ। 1977 में वो स्वास्थ्य मंत्री थे और स्वास्थ्य मंत्री के रूप उन्होंने जिस प्रकार से भूमिका निभाई थी तो उस समय मंत्रिमंडल में सर्वाधिक लोकप्रिय मंत्री अगर कोई था तो वो थे।" उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुरुस्त दुरुस्त थी और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था चुरुस्त दुरुस्त है। रक्षा मंत्री ने कहा, "वो प्रदेश अध्यक्ष थे मैं युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष था। हर कार्यक्रम में मुझे साथ ले जाया करते थे। उन्होंने अपने आवास पर ही हमको कमरा दिया था, नकल विरोधी कानून को लेकर उन्होंने सख्ती दिखाई थी।"
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.