भोपाल में जनता क्वॉर्टर में मकान तोड़ने का विरोध

भोपाल. भोपाल के जनता क्वॉर्टर में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। यहां नगर निगम की टीम मकानों को तोड़ने पहुंची थी। 'घर के बदले घर' देने की मांग करते हुए लोग सड़क पर उतर गए। लोगों के विरोध के आगे नगर निगम को झुकना पड़ा और बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा। जनता क्वॉर्टर ऐशबाग इलाके में है। यहां करीब 600 मकान है। जिनमें लगभग साढ़े 3 हजार लोग रहते हैं। इनमें से कई मकान जर्जर हो चुके हैं। जिन्हें तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम मंगलवार दोपहर में पहुंची। तभी लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें घर के बदले घर दिए जाएं। करीब डेढ़ घंटा तक हंगामा चला। विरोध के बाद निगम अफसर पीछे हट गए और उन्होंने कार्रवाई स्थगित कर दी। क्वॉर्टर तोड़े जाने का विरोध लोगों ने स्लोगन लिखकर भी किया। घरों के आगे लिखा कि 'घर के बदल घर' दें। लगभग सभी घरों पर यह लिखा गया था। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसी भी मैदान में उतरे। नगर निगम ने लोगों को मकान खाली करने के लिए 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके चलते दोपहर 12 बजे बाद निगम टीम पहुंची। साथ में जेसीबी, पोकलेन मशीनें भी थी। दो घरों को आधा तोड़ भी दिया था। इसी दौरान लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। रहवासी निखत जहां ने बताया, 30 साल से यहां रह रहे हैं। निगम के कर्मचारी आते हैं और घर खाली करने का कहते हैं। यदि घर खाली कर देंगे तो बच्चों के साथ कहां रहेंगे? हमारी मांग है कि हमें दूसरी जगह रहने के लिए जगह दे दें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |