विद्याधर नगर में सन एण्ड मून बिल्ड़िग के 6-फ्लोर पर फ्लैट में आग लग गई

जयपुर. जयपुर के विद्याधर नगर में एक बिल्डिंग के 6ठें फ्लोर पर बने फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। इसमें 7 लोग फंस गए। फायर कर्मचारियों ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की स्पार्कल लैडर मशीन और 8 गाड़ियों की मदद से करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही है। आग से फ्लैट में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीएफओ जगदीश फुलवरिया ने बताया कि सीकर रोड पर सोनी मणिपाल अस्पताल के पास सन एंड मून बिल्डिंग में आग लगी है। बिल्डिंग के निचे के तीन फ्लोर में शॉप हैं। ऊपरी तीन फ्लोर में अपार्टमेंट बने हैं। दोपहर करीब 11:45 पर बिल्डिंग के 6-फ्लोर पर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में लगी आग पर लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भीषण लपटों के साथ ही धुएं के गुब्बार से लोगों को परेशानी हुई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड कर्मचारियों को आग में लोगों के फंसे होने का पता चला। फायर कर्मचारियों ने आग में फंसे 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियों की मदद से स्नार्कल लैडर मशीन के जरिए करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |