एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी

मुंबई. एक्टर सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र होम डिपार्टमेंट ने धमकी मिलने के बाद एक्शन लिया है। सलमान और उनके पिता की सुरक्षा बढ़ दी गई है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सोमवार को सलमान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' पहुंची। एक दिन पहले यानी 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा खत मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में सलीम खान के गार्ड को यह खत उस जगह मिला था जहां सलीम मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटर में सलमान और सलीम खान को धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था। उसने 2008 में भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था। अब सलमान के साथ उनके प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तो रहेंगे ही, साथ ही मुंबई पुलिस के कुछ सिपाही भी रहेंगे। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि कोई भी गिरोह किसी तरह की हरकत न करे।' लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर काले हिरण का शिकार करने के मामले में सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, इसलिए इसका शिकार करने के आरोपी सलमान खान को लॉरेंस ने जान से मारने की धमकी दे डाली थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |