भाजपा नेता नूपुर शर्मा के पैम्फ्लेट सूरत की सड़क पर लगाए गए

सूरत. पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के पैम्फ्लेट सूरत की सड़क पर लगाए गए हैं। शहर में जिलानी ब्रिज की सड़क पर नूपुर के पोस्टर पर जूतों के निशान भी बने हैं। इनमें नूपुर की गिरफ्तारी की मांग की गई है। ब्रिज पर इस तरह के पैमफ्लेट क्यों और किसने लगाए हैं, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। भाजपा प्रवक्ता के तौर पर नूपुर शर्मा ने टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। साथ ही पार्टी ने उनके बयान से किनारा भी कर लिया था। इसके बाद नूपुर ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी करके माफी मांगी थी। इस मामले में काफी किरकिरी होने के बाद 5 जून को भाजपा ने नुपूर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंशन से पहले भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने लेटर जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा- भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसी किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती। भाजपा से सस्पेंड होने के बाद नुपूर शर्मा ने अपना बयान वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था- टीवी डिबेट में मेरे भगवान के खिलाफ विवादित बोल बोले जा रहे थे, जो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी रोष में आकर मैंने कुछ आपत्तिजनक कह दिया। मेरी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |