सहारनपुर हिंसा के पीछे काले कपड़े-नीली टोपी

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे कुछ बाहरी लोग हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर कुछ ऐसे लोग दिखाई दिए थे, जो यहां पहले कभी नजर नहीं आए थे। इन लोगों ने काला कुर्ता-पैजामा और नीली टोपी पहनी हुई थी। ये लोग कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी रहे थे और मस्जिद से भीड़ के बाहर निकलते ही भड़काऊ नारे लगाने लगे। उसके बाद ही हिंसा भड़की। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि गुरुवार को ही हम लोगों को अंदाजा हो गया था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से कुछ बड़ी प्लानिंग चल रही है। जिसकी स्क्रिप्ट हलवाई जान, नख्सा बाजार, लोहिनी सराय, कटपीस वाली गली में लिखी जा रही थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले काले कपड़े और नीली टोपी पहने करीब 50 युवक चौक फव्वारा पहुंच गए थे। यहां इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी। जैसे ही नमाजी मस्जिद से बाहर आए। इन युवकों ने नारे-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद अन्य युवक भी इनके साथ मिल गए और फिर देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या हजारों में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जामा मस्जिद के सामने फलों और सब्जियों की रेहड़ी लगाने वाले मस्जिद में नमाज से कुछ देर पहले ही निकल लिए थे। गुरुवार से ही आपस में कानाफूसी चल रही थी। कुछ बड़ा होने की आशंका थी। लोगों का कहना है कि मस्जिद के सामने सब्जी बेचने वाले कई दुकानदारों में से कुछ ने रेहड़ी नहीं लगाई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |